RBI एमपीसी का फैसला आ गया है। एमपीसी के फैसलों के बारे में जनकारी देते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने रेपो रेट और CRR दरें बरकरार रखीं हैं। इसके साथ ही MPC का पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख भी बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि RBI का मुख्य काम महंगाई को काबू करना है। प्राइस स्टेबिलिटी के साथ ग्रोथ भी जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए RBI ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके अलावा Standing Deposit Facility रेट को 6.25% पर और Marginal Standing Facility रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि पॉलिसी पर 'NEUTRAL' रुख बरकरार रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल ट्रेड में मजबूती और वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी है। MPC के 6 में से 4 सदस्य इन फैसलों के पक्ष में हैं।
