Get App

Republic Day 2025: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पहुंचे भारत, रिपब्लिक डे के होंगे चीफ गेस्ट

Republic day Chief Guest: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गुरुवार रात अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। वह भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। बता दें राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 12:42 PM
Republic Day 2025: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो पहुंचे भारत, रिपब्लिक डे के होंगे चीफ गेस्ट
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह चीफ गेस्ट होंगे

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गुरुवार रात को अपनी पहली भारत यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। बता दें कि प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह चीफ गेस्ट होंगे। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति 26 जनवरी से पहले अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। गुरुवार रात पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, "इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।"

कई समझौतों पर लग सकती है मुहर

बता दें कि अगले तीन दिनों में सुबियांतो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ कई बैठकें करेंगे। दोनों देशों से राजनीति, रक्षा, सुरक्षा और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और कई अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच कई समझौते पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा, सुबियांतो की यात्रा के दौरान तीसरा सीईओ फोरम आयोजित किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें