Shark Tank India 2: अनुपम मित्तल का खुलासा, डूब गया 60-70 कंपनियों में लगाया गया पैसा

Anupam Mittal ने शार्क टैंक इंडिया 2 के 14वें एपिसोड में बताया कि उनके पोर्टफोलियो में शामिल 60-70 कंपनियां बिना रिटर्न दिए ही बंद हो गईं। शार्क टैंक इंडिया 2 के चौदहवें एपिसोड में उन्होंने कहा, "इन कंपनियों में मेरा निवेश पूरी तरह घाटे में चला गया है।"

अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
nupam Mittal ने सार्क टैंक इंडिया 2 के 14वें एपिसोड में बताया कि उनके पोर्टफोलियो में शामिल 60-70 कंपनियां बिना रिटर्न दिए ही बंद हो गईं

Shark tank India 2 के जज और Shadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने शो के एक हालिया एपिसोड के दौरान अपनी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों के घाटे में खुलासा किया है। पीपुल ग्रुप के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल ने माना कि उनके पोर्टफोलियो की 60-70 कंपनियां बिना रिटर्न दिए बंद हो गई हैं। शार्क टैंक इंडिया 2 के चौदहवें एपिसोड में उन्होंने कहा, "इन कंपनियों में मेरा निवेश पूरी तरह घाटे में चला गया है।"

क्या कहा अनुपम ने

अनुपम मित्तल कहा कि यह संभव नहीं है कि आपके द्वारा किया गया हर निवेश लाभदायक हो जाए। उन्होंने कहा, "अगर आप हर उस कंपनी से रिटर्न की उम्मीद करते हैं, जिसमें आपने अपना पैसा लगाया है, तो यह संभव नहीं है। मैने लगभग 15-20 कंपनियों में उन्होंने निवेश किया है, न केवल उन्हें उन नुकसानों को ठीक करने में मदद की है बल्कि उन्हें बहुत अधिक रिटर्न भी दिया है।"


अनुपम ने आगे बताया कि इसे इनवेस्टमेंट का पोर्टफोलियो अप्रोच कहा जाता है। जब बात इनवेस्टमेंट की आती है तो मैं समझदारी दिखाता हूं जिस वजह से मैं रात को चैन की नींद सो पाता हूं।

Pathaan Row: असम के CM हिमंत सरमा ने पूछा कौन हैं शाहरुख खान? तो रात को 2 बजे एक्टर ने लगाया मुख्यमंत्री को फोन

कई सारे स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न में निवेश कर चुके हैं अनुपम

अनुपम मित्तल को कई सारे भारतीय स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न कंपनियों में एंजल इनवेस्टर के तौर पर भी जाना जाता है। अनुपम ने ऑनलाइन कैब प्रोवाइडर कंपनी Ola, ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टार्ट अप बिगबास्केट और ड्रोन यूनिकॉर्न ड्रूवा जैसी कई स्टार्टअप और यूनिकॉर्न कंपनियों में निवेश किया है। अनुपम मित्तल अभी तक 240 से ज्यादा कंपनियों में निवेश कर चुके हैं। शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन अनुपम ने 24 से ज्यादा कंपनियों में 5.4 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इन कंपनियों में से 70 फीसदी कंपनियों की कमान युवा ऑन्त्ररपोन्योर के हाथों में है वहीं 50 फीसदी कंपनियों को महिलाओं के द्वारा चलाया जा रहा है। जबकि 30 फीसदी कंपनियों का नेतृत्व परिवारों द्वारा किया जा रहा है। वहीं अगर शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन की बात करें तो अभी तक अनुपम मित्तल 2.92 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।