Virat Kohli Birthday: भारत के पूर्व कप्तान और सबसे महान भारतीय बल्लेबाज में से एक विराट कोहली 5 नवंबर को 34 साल के हो गए। 5 नवंबर 1988 को जन्मे कोहली क्रिकेट की दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे या फिर टी20 तीनों ही फॉर्मेट में उनकी तूती बोलती है। उनकी बेटी वामिका (Vamika) के लिए भी यह दिन बेहद खास है। लेकिन वमिका को अपने पापा के लिए हेप्पी बर्थडे टू यू (happy birthday) का गाना सुनाने का मौका नहीं मिल पाएगा। इसकी वजह ये है कि इस बार कोहली अपना जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में मना रहे हैं। जहां वह भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।
