Tamil Nadu: पोंगल में राशन कार्ड धारकों को 1000 की जगह 2500 रुपये मिलना चाहिए – GK वासन

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने पोंगल त्योहार के दौरान राज्य के राशन कार्ड धारकों को 1000 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सभी राशन कार्ड धारकों को एक किलो चीनी और चावल फ्री में दिया जाएगा। इस बीच जी के वासन ने कहा है कि सरकार को कम से कम 2500 रुपये देना चाहिए

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
तमिलनाडु सरकार ने पोंगल के मौके पर राशन कार्ड धारकों को 1000-1000 रुपये देने का ऐलान किया है

Tamil Nadu: केंद्र सरकार की ओर से देश के किसानों समेत कैटेगरी के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक राशन कार्ड योजना भी है। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को फ्री राशन मुहैया करा रही है। वहीं राशन कार्ड पर रसोई गैस पर सब्सिडी भी दी जाती है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर राशन कार्ड धारकों (Ration card holders) को लाभ पहुंचा रहीं हैं। इस तमिलनाडु सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को 1000-1000 रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर करने का ऐलान किया है।

बता दें तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) पोंगल पर यानी जनवरी महीने में राज्य के सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में नकद राशि ट्रांसफर करती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पर राज्य में करीब 2.20 करोड़ राशन कार्डधारक हैं।

1000 रुपये देने का ऐलान


साल 2003 में थाई पोंगल मनाने के लिए राज्य के सीएम ने श्रीलंका के तमिल पुनर्वास शिविरों (Sri Lankan Tamil rehabilitation camps) में रहने वालों को 1000 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सभी राशन कार्ड धारकों को 1 किलो चावल फ्री में देने के निर्देश दिए हैं। राज्य में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। तमिलनाडु में हर साल पोंगल के मौके पर गरीब और जरूरतमंदों को कुछ राशि दी जाती है। इसी के साथ ही गिफ्ट के तौर पर चीनी, चावल आदि राशन का सामान बांटा जाता है। ताकि राज्य का हर व्यक्ति पोंगल पर्व को खुशी के साथ मना सके।

Ration Card: महाराष्ट्र में राशन कार्ड धारकों को सरकारी गिफ्ट, दिवाली पर 100 रुपये में मिलेगा ग्रॉसरी पैकेज

पैकेज में गन्ना नहीं शामिल

इस बीच पोंगल पैकेज में गन्ने को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने गन्ना नहीं बांटने पर सरकार की आलोचना की है। पलानी स्वामी ने पोंगल पैकेज में 5000 रुपये देने पर जोर दिया था। वहीं तमिल मनीला कांग्रेस के अध्यक्ष (Tamil Maanila Congress President) जीके वासन (GK Vasan) ने भी सरकार से 5000 देने की मांग की थी। वासन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने 1000 रुपये देने की घोषणा की है। ये पैसे बहुत कम हैं। कम से 2500 रुपये देना ही चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि राशन कार्ड धारकों को गन्ना भी दिया जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।