Get App

आपके कार या बाइक नहीं चलाने पर भी कटेगा 25000 रुपये का चालान, हो सकती है 3 साल की जेल, जान लें ये नियम

आपके पास भी कार या मोटरसाइकिल है तो सावधान हो जाएं। ऐसा हो सकता है कि आप गाड़ी या बाइक नहीं चला रहे हैं तब भी आपके नाम पर 25,000 रुपये का चालान आ जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 5:17 PM
आपके कार या बाइक नहीं चलाने पर भी कटेगा 25000 रुपये का चालान, हो सकती है 3 साल की जेल, जान लें ये नियम
आपके पास भी कार या मोटरसाइकिल है तो सावधान हो जाएं।

आपके पास भी कार या मोटरसाइकिल है तो सावधान हो जाएं। ऐसा हो सकता है कि आप गाड़ी या बाइक नहीं चला रहे हैं तब भी आपके नाम पर 25,000 रुपये का चालान आ जाए। दरअसल, अगर आपकी गाड़ी या बाइक कोई नाबालिग चलाता मिला तो आपको 25,000 रुपये का चालान, 3 साल की जेल और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो सकता है। यही नहीं चलाने वाले नाबालिग पर किशोर अधिनियम के तहत केस दर्ज हो सकता है। अगर आपकी गाड़ी को कोई नाबालिग आपकी गाड़ी को चला रहा है और वो ट्रैफिक पुलिस को मिल जाता है तो यह कार्रवाई आपके गाड़ी नहीं चलाने पर भी आपको चलान और सजा दोनों हो सकती है।

न करें ये गलती

ऐसा कई बार ज्यादातर घरों में होता है जब 18 साल से कम उम्र के बच्चे घर से स्कूटी, बाइक या कार लेकर निकल जाते हैं। घर के बड़े उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन वह नहीं मानते हैं। ऐसा करना कभी कभी भारी पड़ सकता है। ऐसा करके बच्चे अपनी लिए जोखिम खड़ा कर लेते हैं। जरूरी है कि बच्चे और आप दोनों ही ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें।

दिल्ली में कटते हैं ऐसे मामलों के हजारों चालान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें