Project Blueprint: 45 की उम्र में 18 साल का युवा बनने की कोशिश, 20 लाख डॉलर के सालाना खर्च में Johnson दे रहे कुदरत को चुनौती

Project Blueprint: इंसान लंबे समय से ऐसे तरीके खोज रहा है जिससे हरदम युवा रहा जा सके। ऐसा सिर्फ किस्से-कहानियों और मूवीज में ही संभव हो पाया है लेकिन वास्तविकता में भी इस पर काफी कुछ काम हो रहा है। दिग्गज बॉयोटक कंपनी Kernal के फाउंडर और सीईओ ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) ने अपनी उम्र को काफी कम कर लिया है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
Project Blueprint को जॉनसन के शरीर के अंगों की उम्र बढ़ने की बजाय घटाने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत जॉनसन की दिनचर्या को बहुत अनुशासित रखा गया है और वह वेगन डाइट पर हैं।

Project Blueprint: इंसान लंबे समय से ऐसे तरीके खोज रहा है जिससे हरदम युवा रहा जा सके। ऐसा सिर्फ किस्से-कहानियों और मूवीज में ही संभव हो पाया है लेकिन वास्तविकता में भी इस पर काफी कुछ काम हो रहा है। दिग्गज बॉयोटक कंपनी Kernal के फाउंडर और सीईओ ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) ने अपनी उम्र को काफी कम कर लिया है। सॉफ्टवेयर एंटरप्रेन्योर जॉनसन का दावा है कि उन्होंने प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट (Project Blueprint) के जरिए अपने अंगों की उम्र को बढ़ने से थाम दिया और अब यह बढ़ने की बजाय घट रही है यानी कि वे और युवा हो रहे हैं। दावे के मुताबिक उनके शरीर की उम्र 5.1 वर्ष घट चुकी है। हालांकि इसकी सालाना लागत 20 लाख डॉलर बैठ रही है।

क्या है Project Blueprint

प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट जॉनसन के शरीर के अंगों की उम्र बढ़ने की बजाय घटाने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत जॉनसन की दिनचर्या को बहुत अनुशासित रखा गया है और वह वेगन डाइट पर हैं। वेगन डाइट का मतलब है कि फल, अनाज इत्यादि पौधों से मिलने वाले फूड्स। इसमें दूध और इससे बने उत्पाद और अंडे शामिल नहीं होते हैं। प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट के तहत जॉनसन हर दिन 1977 कैलरी खपत करते हैं, एक घंटे एक्सरसाइज करते हैं और उनके सोने का भी समय निश्चित है। वह हर दिन सुबह 5 बजे उठते हैं।


Budget 2023 Expectations: वित्त मंत्री देंगी किसानों को बड़ी सौगात, 8000 रुपये हो सकती है पीएम-किसान सम्मान निधि

दिन की शुरुआत वह क्रिएटिन और कोलेजन पेप्टाइड्स के साथ ग्रीन जूस और दो दर्जन सप्लीमेंट्स के साथ करते हैं। दिन भर उनके शरीर की निगरानी होती है। अल्ट्रासाउंड्स, MRI, कोलोनोस्कोपीज और ब्लड टेस्ट भी नियमित अंतराल में होता है। वजन, बॉडी मॉस इंडेक्स, बॉडी फैट, ब्लूड ग्लूकोज और हार्ट रेट में बदलाव की हर दिन जांच होती है। रात में एक मशीन उनके नाइटटाइम इरेक्शन की संख्या को ट्रैक करती है जैसा कि टीएनएजर में होता है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, 23000 डॉलर में मिल रहा BitCoin, टॉप-10 के बाकी करेंसीज का ऐसा है हाल

क्या है इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य

ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन के साथ प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट में 30 डॉक्टरों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है। इनका काम जॉनसन के शरीर की सभी गतिविधियों की निगरानी करना और उनके शरीर के सभी अंगों की उम्र बढ़ने की बजाय घटने में मदद करना है। जॉनसन का लक्ष्य अपने शरीर की उम्र 18 वर्ष की करने की है और इसे हासिल करने के लिए इस साल वह 20 लाख डॉलर खर्च करेंगे। जॉनसन का कहना कि वह यह साबित करना चाहते हैं कि शरीर का धीरे-धीरे बूढ़ा होना अनिवार्य नियम नहीं है, इसे पलटा भी जा सकता है। इस प्रोजेक्ट की मेडिकल टीम के हेड ओलिवर जोलमन का कहना है कि उनका लक्ष्य यह साबित करने की है कि इंसान अपने अंगों की उम्र बॉयोलॉजिटल ऐज से 25 फीसदी तक घटा सकता है।

 

 

इस प्रोजेक्ट को लेकर कैसे आया ख्याल

जॉनसन के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का ख्याल उन्हें अपनी बेबसी पर आया। जॉनसन का कहना है कि सफलता, तीन बच्चों को पालने और अपने कारोबार Braintree Venmo को 80 करोड़ डॉलर में बेचने के बाद के बावजूद, जब शाम 7 बजते थे तो उन्हें बहुत दर्द सा महसूस होता था यानी जिंदगी को लेकर बहुत निगेटिव महसूस होता था। इसके चलते वह ओवरईटिंग करने लगे लेकिन इसे रोक नहीं पा रहे थे तो उन्होंने इसे रिवर्स में ले जाने की सोची और फिर प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट का विचार बना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।