Get App

70 साल के UBER ड्राइवर ने राइड कैंसल करके एक साल में कमाए 23 लाख रुपये, जानें कैसे

एक उबर ड्राइवर ने भी अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया है। हालांकि आप भी उस ड्राइवर की एक साल की कमाई जानकर चौंक जाएंगे और एक बार सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि उस ड्राइवर ने बताया कि उसने राइड कैंसल करके और 10 फीसदी से भी कम राइड को एक्सेप्ट करके साल भर में लाखों रुपये छाप डाले। ड्राइवर ने 30 फीसदी से भी ज्यादा राइड को कैंसल कर दिया था।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 7:16 PM
70 साल के UBER ड्राइवर ने राइड कैंसल करके एक साल में कमाए 23 लाख रुपये, जानें कैसे
इस वक्त उबर और ओला जैसी कंपनियों की वजह से कमाई के जरिया बढ़ा है। ड्राइविंग जानने वाले इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए काफी पैसा भी कमा रहे हैं।

इस वक्त उबर और ओला जैसी कंपनियों की वजह से कमाई के जरिया बढ़ा है। ड्राइविंग जानने वाले इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए काफी पैसा भी कमा रहे हैं। अब एक उबर ड्राइवर ने भी अपनी कमाई को लेकर खुलासा किया है। हालांकि आप भी उस ड्राइवर की एक साल की कमाई जानकर चौंक जाएंगे और एक बार सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि उस ड्राइवर ने बताया कि उसने राइड कैंसल करके और 10 फीसदी से भी कम राइड को एक्सेप्ट करके साल भर में लाखों रुपये छाप डाले। ड्राइवर ने 30 फीसदी से भी ज्यादा राइड को कैंसल कर दिया था।

70 साल है ड्राइवर की उम्र

इस उबर ड्राइवर की उम्र 70 साल है और वह अमेरिका के कैरोलीना का रहने वाला है। उसने रिटारमेंट के बाद एक्स्ट्रा इनकम के लिए कैब चालाना शुरू किया। ड्राइवर ने बताया कि वह केवल उन राइड्स को एक्सेप्ट करता था जो कि उसके टाइम के हिसाब से थे। साल 2022 में उसने लगभग 1500 राइड्स को कैंसल किया था। जिसकी एवज में उसे लगभग 28,000 डॉलर की कमाई हुई। अगर भारतीय करेंसी में इसका हिसाब लगाएं तो यह रकम लगभग 22 लाख रुपये के आस पास हो जाती है।

Work From Home खत्म तो छोड़ी कंपनी, Amazon एंप्लॉयी ने गंवाए ₹1.7 करोड़ के शेयर | Moneycontrol Hindi

हफ्ते में केवल इतने घंटे करता है काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें