आज 01 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। चतुर्दशी तिथि मंगलवार रात 9.40 बजे तक रहेगी। 01 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। मंगलवार देर रात 2.17 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही 01 अक्टूबर को सुबह 9.16 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 बजे से 12:33 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 03:06 बजे से शाम 04.34 बजे तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।
