Aaj Ka Panchang, 08 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 08 October 2024: आज 8 अक्टूबर, दिन मंगलावर और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। पंचमी तिथि 8 अक्टूबर को सुबह 11.19 बजे तक रहेगी

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 08 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 08 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचनी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्योष्ठ नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। पंचमी तिथि 8 अक्टूबर को सुबह 11.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी लग जाएगी। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा। राहुकाल 03.01 बजे 4.28 बजे तक रहेगा। नवरात्रि के आज छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

08 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 08 अक्टूबर 2024 को सुबह 11.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी लग जाएगी।

सौभाग्य योग- 8 अक्टूबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 9 अक्टूबर को सुबह 6.37 बजे तक।

ज्येष्ठ नक्षत्र- 8 अक्टूबर को पूरा दिन पार कर दूसरे दिन सुबह 4.08 बजे तक।

8 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- नवरात्र का छठा दिन

शारदीय नवरात्रि का पांचवां- मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की उपासना की जाती है।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.04 बजे से शाम 04.32 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.23 बजे से शाम 04.52 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.05 बजे से शाम 04.32 बजे तक

लखनऊ- दोपहर 02.49 बजे से शाम 04.17 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.04 बजे से शाम 04.32 बजे तक

कोलकाता- दोपहर 02.21 बजे से दोपहर 03.49 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.23 बजे से शाम 04.52 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 02.55 बजे से शाम 04.25 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:17 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.58 बजे

Aaj Ka Panchang, 07 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।