बेंगलुरु के शख्स की रातों-रात बदली किस्मत, घर बैठे फ्री में खरीदा लॉटरी टिकट और जीत लिए 44 करोड़ रुपये

बुजुर्गों ने सच ही कहा है कि कब, कहां और कैसे किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। वैसे तो सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लॉटरी के टिकट की बदौलत कोई भी गरीब शख्स रातों-रात अमीर बन सकता है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रहने वाले एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो रातों-रात करोड़पति बन गया

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरू निवासी अरुण कुमार ने अबू धाबी में Dh20 मिलियन (44,75,67,571 रुपये) का इनाम जीता है

बुजुर्गों ने सच ही कहा है कि कब, कहां और कैसे किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। वैसे तो सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लॉटरी के टिकट की बदौलत कोई भी गरीब शख्स रातों-रात अमीर बन सकता है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रहने वाले एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो रातों-रात करोड़पति बन गया। अबू धाबी (Abu Dhabi) में आयोजित बिग टिकट ड्रॉ जीतने वाले बेंगलुरू निवासी अरुण कुमार वाटक्के कोरोथ (Arun Kumar Vatakke Koroth) की किस्मत एक रात में ही पलट गई और वो एक आम आदमी से करोड़पति बन गया।

Gulf News की रिपोर्ट के अनुसार, अरुण कुमार ने अबू धाबी के सीरीज 25 बिग टिकट लाइव ड्रॉ का ग्रैंड प्राइज (Big Ticket's draw series number 250 held in Abu Dhabi) जीत लिया। अरुण अपने साथ Dh20 मिलियन (लगभग 44.74 करोड़ रुपये) घर ले आए। अरुण ने 22 मार्च को खरीदे गए अपने लॉटरी टिकट नंबर 261031 के साथ Dh20 मिलियन (44,75,67,571 रुपये) का इनाम जीता है।

फोन आया तो नहीं हुआ विश्वास


गल्फ न्यूज के अनुसार, कोरोथ अपने दूसरे प्रयास में 44 करोड़ का ये ग्रैंड प्राइज जीतने में सफल रहे। हालांकि, जब उन्हें शो के होस्ट का फोन आया तो उन्हें इतनी बड़ी राशि जीतने की खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। अरुण ने सोचा कि यह एक शरारतपूर्ण कॉल है। उसने तुरंत फोन काट दिया और फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। अरुण कुमार ने खलीज टाइम्स को बताया को बताया कि बिग टिकट से कॉल आने के बाद मैंने मान लिया कि यह फर्जी है। मैंने तुरंत फोन काट दी और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। थोड़ी देर बाद, मुझे एक दूसरे नंबर से कॉल आया तब जाकर विश्वास हुआ।

दोस्तों से मिली टिकट की जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण को अपने दोस्तों से बिग टिकट लाइव ड्रा के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन बिग टिकट खरीदना शुरू कर दिया। 22 मार्च को उन्होंने दूसरी बार किस्मत आजमाने के लिए बिग टिकट वेबसाइट से अपना दूसरा टिकट खरीदा और आखिरकार उनकी लॉटरी लग गई। इनाम जीतने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो इतनी बड़ी रकम जीत गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kiccha Sudeep: कर्नाटक चुनाव में BJP के लिए प्रचार करेंगे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप

कारोबार शुरू करने का प्लान

अरुण ने बताया कि अब वो आखिरकार अपना बरसों पुराना सपना पूरा करेंगे। अरुण अपने देश लौटकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहता हैं। वह वर्तमान में अपने घुटने की सर्जरी के लिए अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।