Ramanand Sagar Ramayana: प्रभाष स्टारर 'आदिपुरुष' विवादों का पुलिंदा बनकर रह गई है। डायलॉग्स, VFX और कॉस्ट्यूम को लेकर जारी ट्रोलिंग अब बायकॉट तक पहुंच गई। 500 करोड़ में बनकर तैयार हुई ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। खैर मेकर्स ने फिल्म की डूबती नैया को पार लगाने के लिए कभी VFX ठीक किए तो कभी डायलॉग्स बदले। फिल्म के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। मेकर्स पर रामायण का अपमान करने का आरोप लगा है। इसी बीच 'आदिपुरुष' की तुलना लगातार रामानंद सागर की रामायण से भी की जा रही थी। खुशखबरी! छोटे पर्दे पर रामानंद सागर की रामायण की दोबारा वापसी हो रही है।
