Get App

अहमदाबाद में एक कस्टमर को फूड कंटेनर के लिए चार्ज किए गए 60 रुपए, Zomato का आया जवाब

Zomato से ऑर्डर करने पर आपने नोटिस किया होगा कि फूड कंटेनर काफी कम कीमत के भेजे जाते हैं। हालांकि एक महिला को फूड कंटेनर के नाम पर एक रेस्टोरेंट ने गजब का चूना लगाया। महिला से 60 रुपए के ऑर्डर के लिए फूड कंटेनर पर भी 60 रुपए ही लिए गए। महिला ने ये घटना ट्विटर पर शेयर की तो जोमैटो ने भी इसका जवाब दिया...

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 8:53 AM
अहमदाबाद में एक कस्टमर को फूड कंटेनर के लिए चार्ज किए गए 60 रुपए, Zomato का आया जवाब
पैकेजिंग का चार्ज रेस्टोरेंट पार्टनर्स द्वारा अपनी सुविधानुसार लिया जाता है।

अहमदाबाद में एक कस्टमर ने तीन प्लेट थेपला Zomato से ऑर्डर किया था। एक प्लेट थेपला 60 रुपए का था और हर प्लेट पर फूड कंटेनर के लिए 60 रुपए अलग से चार्ज किए। महिला ने ज्यादा चार्ज की गई इस फीस को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिखा और फूड टेक कंपनी से इसके बारे में एक्सप्लेनेशन भी मांगी। खुशबू ठक्कर ने लिखा कि मैंने 60 रुपए का खाना ऑर्डर किया और मेरे फूड कंटेनर की कीमत मेरे खाने जितनी ही थी। इसके साथ ही खुशबू ने जोमैटो को भी टैग कर दिया।

जोमैटो ने बताई वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें