Air India फ्लाइट की त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण 2 घंटे से हवा में लगा रहा था चक्कर

Air India Flight: त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक विफलता) आई थी। इस वजह से वह त्रिची एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ईंधन कम करने के लिए हवाई क्षेत्र में पिछले दो घंटे से चक्कर लगा रहा था। तमिलनाडु में स्थित त्रिची एयरपोर्ट पर इस वक्त 20 से अधिक एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां एयरपोर्ट पर मौके पर मौजूद हैं

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 8:48 PM
Air India Flight: अधिकारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कोई बड़ी दुर्घटना न हो। फ्लाइट को लैंड करने की कोशिश की जा रही है

Air India Flight: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पिछले दो घंटे से हवा में घूम रही फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को तकनीकी खराबी आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर दो घंटे से चक्कर लगा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में अभी फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब प्लेन की सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। पुलिसकर्मी भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की त्रिची से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि करीब शाम 6 बजे उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही विमान करीब ढाई घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई ली गई।

एक बयान में कहा गया है, "तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 613 सुरक्षित तरीके से तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गई है। DGCA स्थिति पर नज़र रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट ने सामान्य लैंडिंग की है। एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है।"


फिलहाल मौके पर रेक्स्यू टीम मौजूद है। साथ ही 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं। टीवी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब दो घंटे से तमिलनाडु के त्रिची शहर के ऊपर चक्कर लगा रही था। 141 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट के त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर में समस्या आ गई। फ्लाइट अभी ईंधन खत्म करने के लिए चक्कर लगाता रहा।

संभावित बेली लैंडिंग की तैयारी चल रही है। मौके पर 18 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिकारी इस कोशिश में लगे हुए थे कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो। तीन घंटे से फ्लाइट को लैंड करने की कोशिश की जा रही थी। त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने कहा कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक विफलता) आ गई है।

ये भी पढ़ें- Drug Bust: ₹7,000 करोड़ के ड्रग्स मामले में एक्शन! दिल्ली और मुंबई में ED की रेड, ब्रिटिश नागरिक समेत 6 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि त्रिची एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ईंधन कम करने के लिए विमान हवा में चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट पर 20 से अधिक एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।