Air New Zealand: अगर आप हवाई सफर की तैयारी कर रहे हैं। एयरपोर्ट में आपको तौलकर फ्लाइट में बैठाया जाए तो कैसा लगेगा? भले ही आप इसमें असहज हों, लेकिन यह चलन शुरू हो गया है। दरअसल, न्यूजीलैंड (New Zealand) में फ्लाइट में यात्रा करने से पहले यात्रियों का वजन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के सिविल एविएशन अथॉरिटी (Civil Aviation Authority) ने ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Auckland International Airport) से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों का वजन करने की तैयारी की है। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जुलाई तक यात्रियों को तौलकर बैठने की अनुमति दी जाएगी।
