भारत में तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कई सिटीज में तेजी से AQI में गिरावट देखने को मिली है।भारत की टॉप 10 सबसे पॉल्युटेड सिटीज में से आठ सिर्फ एक ही राज्य से है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश की कई सिटीज का AQI काफी चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा है। रिपोर्ट लिखने तक भारत में 362 के AQI के साथ नई दिल्ली ने टॉप किया है। दिल्ली के ठीक नीचे 358 के AQI पर मेरठ है और 344 के AQI पर हापुड़ है।
