Get App

Akshay Kumar Taxpayer: अक्षय कुमार फिर से बने भारत में 'सबसे ज्यादा टैक्स भरने' वाले शख्स, IT विभाग ने किया सम्मानित

Akshay Kumar Taxpayer: इंटरनेट पर अक्षय कुमार के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT Department) की ओर से दिए गए मानद सर्टिफिकेट को शेयर किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2022 पर 9:47 PM
Akshay Kumar Taxpayer: अक्षय कुमार फिर से बने भारत में 'सबसे ज्यादा टैक्स भरने' वाले शख्स, IT विभाग ने किया सम्मानित
अक्षय कुमार फिर से बने भारत में 'सबसे ज्यादा टैक्स भरने' वाले शख्स

बॉलीवुड (Bollywood) में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाले सितारों में से एक अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को कथित तौर पर आयकर विभाग (Incom Tax Department) की तरफ से देश में 'सबसे बड़े करदाता' (Highest Tax Payer) के रूप में सम्मानित किया गया है। इंटरनेट पर अक्षय कुमार के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से दिए गए मानद सर्टिफिकेट को शेयर किया जा रहा है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, "नफरत करने वालों के मुताबिक, वह ग्लोबल सुपरस्टार नहीं है। उनके पास HGOTY नहीं है, ज्यादा BB नहीं है। वह कैनेडियन है और भी बहुत कुछ है, लेकिन फिर भी वह पिछले पांच साल से बाकी इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा इनकम टैक्स दे रहा है। मेरे सुपरस्टार।"

एक और यूजर ने लिखा, "आयकर विभाग ने सुपरस्टार अक्षय कुमार को सम्मान पत्र से सम्मानित किया है और उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे ज्यागा करदाता करार दिया है। नफरत करने वालों को उन्हें कनाडाई कहने से पहले इसे देखना चाहिए।"

इस बीच, वर्क फ्रंट पर अक्षय 'रक्षा बंधन' में भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे, जो 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें