इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ करने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से नए-नए जुगाड़ का अविष्कार करते रहते हैं। उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते रहते हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होते रहते हैं। अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें लोगों के गजब के जुगाड़ देखने को मिले हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अब गर्मी के बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के छात्रों ने कूलर को फ्रिज बना दिया है। अब यह कूलर और फ्रिज दोनों का काम कर रहा है।
