Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। हालांकि, शादी के बाद के जश्न 14 जुलाई तक जारी रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' की योजना बनाई गई है और शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा। जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी का पहला निमंत्रण मंगलवार को वृन्दावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी को भेजा। उन्होंने उनसे बेटे एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।
