ईशा अंबानी ने अपने भाई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ एक शानदार 'रंगघाट' घाघरा पहना। ये शानदार पहनावा भारतीय शिल्प कौशल की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। इसने ग्लोबल लेवल पर फैशन प्रेमियों की तारीफ भी हासिल की है। ईशा का 'रंगघाट' घाघरा बेहद ही बारीक डिजाइन और हस्तकला का एक जबरदस्त नमूना है। पोशाक का पेस्टल पीच कलर देखते ही बनाता, जो इसकी नाजुक जरदोजी कढ़ाई के साथ बड़ी ही खूबसूरती से मेल खाता है।
