Andhra Pradesh gang rape case: आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नंदयाल में 8 साल की एक मासूम लड़की के साथ उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले 3 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को नहर में फेंक दिया। यह घटना रविवार 7 जुलाई को मुचुमरी गांव में हुई। जबकि बुधवार 10 जुलाई को मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, 13-17 साल के लड़के लड़की के साथ ही एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोपी उसे नए खेल के मैदान में ले जाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए।
