बात जब एनिमल फाइट की आती है तो आंध्र प्रदेश में मुर्गों और बैलों को लड़वाने का ट्रेंड काफी पुराना है। आदमी और सांड की लड़ाई का मशहूर जलीकट्टू भी काफी मशहूर है। भेड़ों, भैंसों और ना जाने दुनियाभर में कितने तरह के एनिमल फाइट्स का कल्चर से कापी गहरा जुड़ाव रहा है। लोग अपने मनोरंजन के लिए अकसर इस तरह के नए खेल इजाद करते रहते हैं। आंध्र प्रदेश से ही अब एक बैल के साथ बकरी के आमने-सामने होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बकरी की हिम्मत की कर रहे लोग तारीफ
यूजर्स बकरी की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना कुरनूल जिले के अदोनी तालुक के बाइचीगेरी गांव की है। गांव में एक खेत के पास के मालिक ने बकरी और बैल को अलग-अलग रस्सियों से बांध रखा था। गांव के एक निवासी ने अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीर खींची और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में रस्सी से बंधा बैल सूखी घास खा रहा है और एक बकरी बैल के आसपास आराम से घूम रही है, हालांकि बकरी भी रस्सी से बंधी हुई थी। जब बैल अपनी भूख मिटाने में लगा हुआ था, तब बकरी ने बैल को उकसाने की कोशिश करना शुरू कर दी।