Layoff News: नया साल में भी छंटनी की तलवार का कहर जारी है। इस महीने जनवरी के शुरुआती 15 दिनों में 91 से अधिक कंपनियों ने 24 हजार से अधिक टेक एंप्लॉयीज की छंटनी कर दी है। छंटनी को ट्रैक करने वाली साइट Layoffs Tracker के मुताबिक इस साल 15 जनवरी तक Amazon, Coinbase, Salesforce समेत अन्य कंपनियों में 24151 टेक प्रोफेशनल्स की छंटनी हुई है। पिछले साल 2022 में Meta, Twitter, Oracle, Nvidia, Snap, Uber, Spotify, Intel और Salesforce समेत अन्य कंपनियों ने 1,53,110 एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया था।
