Get App

Shark Tank India पर फंडिंग में देरी का आरोप, अश्नीर ग्रोवर ने की खिंचाई तो अनुपम मित्तल ने दिया ये जवाब

ग्रोवर के इस कटाक्ष पर अब shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने जवाब दिया है। मित्तल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट डाली है जिसमें टाई पहने एक शार्क की तस्वीर थी। इस शार्क के चारों ओर उसी तरह समान कपड़े पहने हुए कुत्ते हैं जो एक साथ भौंक रहे हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 10:08 PM
Shark Tank India पर फंडिंग में देरी का आरोप, अश्नीर ग्रोवर ने की खिंचाई तो अनुपम मित्तल ने दिया ये जवाब
बिजनेस रिएलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया फंडिंग में देरी के आरोपों के बीच विवादों में घिर गया है।

बिजनेस रिएलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) फंडिंग में देरी के आरोपों के बीच विवादों में घिर गया है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कई स्टार्ट-अप फाउंडर्स को अभी तक उनका फंड नहीं मिल सका है। शो के दौरान जजों ने फाउंडर्स को फंड देने का वादा किया था। शार्क टैंक इंडिया का अब तीसरा सीजन आने वाला है, इस बीच शो के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर ने अपने साथी जजों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने साथी जजों से आग्रह किया है कि वे जिस फंड को निवेश करने की योजना बना रहे हैं उसे एस्क्रो खाते में डाल दें।

अनुपम मित्तल ने दिया जवाब

ग्रोवर के इस कटाक्ष पर अब shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने जवाब दिया है। मित्तल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट डाली है जिसमें टाई पहने एक शार्क की तस्वीर थी। इस शार्क के चारों ओर उसी तरह समान कपड़े पहने हुए कुत्ते हैं जो एक साथ भौंक रहे हैं। इस तस्वीर को 'बार्क टैंक' नाम दिया गया है। ऐसा लग रहा था कि इस पोस्ट के जरिए शार्क टैंक इंडिया के आलोचकों का मजाक उड़ाया गया है।

आरोपों में दम नहीं : मित्तल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें