Apple iPhone SE 4 launch: अमेरिकी टेक दिग्गज Apple आज यानी बुधवार (19 फरवरी) को अपना सबसे सस्ता iPhone SE 4 लॉन्च करने वाला है। नए iPhone को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। इसे सबसे किफायती iPhone बताया जा रहा है। इस बार फोन में नया डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरे होने की बात कही जा रही है। Apple के CEO टिम कुक ने 19 फरवरी को एक नए उत्पाद के लॉन्च होने की जानकारी दी है। अब Apple iPhone SE 4 में क्या खासियत होगा, इस बारे में अटकलें तेज हो गई है।
