भारत ने चीन के साथ सीमा पर जारी टेंशन के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। असल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control (LAC) पर चीन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत एलएमवी तैनात करने का निर्णय लिया है। सीमा पर भारत-चीन गतिरोध को अच्छे तरीके से हैंडल करने के लिए उत्तरी सीमाओं पर तैनाती के लिए सेना ने लगभग 800 हल्के बख्तरबंद बहुउद्देशीय गाड़ियों (light-armoured multipurpose vehicles (LAMV) खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
