Get App

Stock Market Fraud: 22 साल के लड़के ने किया 2200 करोड़ का फ्रॉड, गारंटीड रिटर्न का लालच देकर किया फर्जीवाड़ा

Stock Market Fraud: बिशाल फुकन नाम के इस शख्स ने अपने निवेशकों को 60 दिनों में 30 फीसदी का भारी मुनाफा देने का झूठा वादा करके धोखा दिया। फुकन ने अपने महंगे लाइफस्टाइल से आम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फुकन ने चार कंपनियां खोली हैं। इसके अलावा, उसने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में भी निवेश किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 8:58 PM
Stock Market Fraud: 22 साल के लड़के ने किया 2200 करोड़ का फ्रॉड, गारंटीड रिटर्न का लालच देकर किया फर्जीवाड़ा
स्टॉक मार्केट में अधिक रिटर्न के लालच में अक्सर रिटेल निवेशक ठगी का शिकार हो जाते हैं।

स्टॉक मार्केट में अधिक रिटर्न के लालच में अक्सर रिटेल निवेशक ठगी का शिकार हो जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है असम से। यहां 22 साल के एक लड़के ने अधिक मुनाफे का लालच देकर आम निवेशकों से 2200 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। बिशाल फुकन नाम के इस शख्स ने अपने निवेशकों को 60 दिनों में 30 फीसदी का भारी मुनाफा देने का झूठा वादा किया। बिशाल वर्तमान में डिब्रूगढ़ की पुलिस हिरासत में है और उस पर असम और अरुणाचल प्रदेश में निवेशकों से गारंटीड रिटर्न के लालच में लगभग दो हजार दो सौ करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

लग्जरी लाइफस्टाइल से लोगों को फंसाया

फुकन ने अपने लग्जरी लाइफस्टाइल से आम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फुकन ने चार कंपनियां खोली हैं। इसके अलावा, उसने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में भी निवेश किया और कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रभंजली रेजीडेंसी में फुकन के आवास पर तलाशी अभियान चलाया, जहां उन्होंने घोटाले से जुड़ी कई सबूत और दस्तावेज जब्त किए।

अधिकारियों ने असमिया कोरियोग्राफर सुमी बोराह की तलाश भी शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर फुकन के नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं। यह कार्रवाई हाल ही में आई उन रिपोर्टों के बाद की गई है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म सेबी या आरबीआई के गाइडलाइन का पालन किए बिना राज्य में कारोबार कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें