Get App

बड़हल के सेवन से रुक जाएगा बुढ़ापा, हमेशा रहेंगे जवां, सेहत के लिए है रामबाण

Badhal Benefits: आज एक ऐसे फल के बारे में चर्चा कर रहे हैं, जो धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में जा रहा है। यह कटहल परिवार का फल है। इसका नाम बड़हल है। बरसात के मौसम में यह फल बाजार में आता है। यह लिवर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 10:08 PM
बड़हल के सेवन से रुक जाएगा बुढ़ापा, हमेशा रहेंगे जवां, सेहत के लिए है रामबाण
Badhal Benefits: आयुर्वेद में बड़हल को औषधीय फल के रूप में जाना जाता है। इसे मंकी फ्रूट, आर्टोकार्पस लकूचा, धेउ के नाम से भी जानते हैं

Badhal Benefits: आम और जामुन के मौसम में भारत के तमाम गांवों में एक और फल पाया जाता है। इस फल की चर्चा बहुत कम होती है। इन दिनों यह पल गुमनामी के अंधेरे में जा रहा है। कटहल की तरह ही दिखने वाले और साइज में छोटे इस फल को लोग बड़हल (Monkey Jack or Badhal) के नाम से जानते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस फल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बड़हल का फल पकने के बाद हल्के लाल और पीले रंग का हो जाता है। पकने के बाद इसका स्वाद खट्टा-मीठा रहता है। यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

बरसात के मौसम में ही बड़हल बाजार में मिलता है। यह करीब 5 रुपये मिल जाता है। इसको बड़हर, मंकी फ्रूट, आर्टोकार्पस लकूचा, धेउ, लकुच और दाहे के नाम से भी जाना जाता है। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और शरीर में एनर्जी को बूस्ट करता है। यह कफनाशक भी है। शरीर की गर्मी को भी दूर करता है।

बड़हल में है पोषक तत्वों का भंडार

बड़हल के फल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ सेहत के लिए उपयोगी तमाम मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। इस फल को विटामिन का भंडार भी माना जाता है। बड़हल में विटामिन C, बीटा कैरोटीन, जिंक, कॉपर, आयरन, मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बड़हल के फल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं। बड़हल का फल ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए असरदार माने जाते हैं। हालांकि बड़हल को जरूरत के अधिक खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें