Get App

चोर ने रात में की चोरी, सबूत में छोड़ गया बाइक, सुबह घर गया लेने, फिर आगे क्या हुआ...

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। एक चोर घर में चोरी करने गया। वहां से 15,000 रुपये नगद पार कर लिया। चोरी करते समय घर वाले जाग गए। ऐसे में चोर अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। इसके बाद सुबह पीड़ित के घर बाइक लेने गया। जानिए फिर आगे क्या हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2024 पर 3:47 PM
चोर ने रात में की चोरी, सबूत में छोड़ गया बाइक, सुबह घर गया लेने, फिर आगे क्या हुआ...
पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी चोरी की इस घटना से हैरान है

आमतौर पर चोर जब किसी घर में चोरी करने जाते हैं तो पूरी सावधानी से जाते हैं। वहां कोई सुराग नहीं छोड़ना चाहते हैं। चोरी के बाद चोर जल्द ही दोबारा उसी जगह नहीं जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चोरी एक अजीब घटना सामना आई है। चोरी की इस घटना को देखकर पुलिस भी हैरान है। आम आदमी अभी तक चोरी की इस घटना नहीं पचा पा रहे हैं। दरअसल, एक चोर घर में चोरी करने के मकसद से घुसा। रात में 15,000 रुपये भी चुरा लिए। लेकिन वो अपनी बाइक पीड़ित के घर पर ही छोड़ आया। सुबह वो अपनी बाइक लेने पीड़ित के घर पहुंच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांदा जिले के जैरी कोठी लालू के डेरा में रामसिया निषाद के घर एक चोर रात में घुस गया। उसने बक्सा तोड़कर 15,00 रुपये निकाल लिए। आवाज सुनकर पीड़ित का बेटा जग गया और शोर मचाया तो चोरी करने आया चोर भाग गया। इस दौरान वो अपनी बाइक पीड़ित के घर पर ही छोड़ आया।

...जब चोर सुबह-सुबह पहुंच गया बाइक लेने

चोर सुबह जब अपनी बाइक लेने पीड़ित के घर पहुंचा तो सब लोग हैरान रह गए। चोर बाइक लेने की जिद पर अड़ गया। बाइक नहीं देने पर चोर घर के मालिक से गाली गलौच करने लगा। आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। बढ़ती भीड़ देखकर चोर बाइक छोड़कर ही फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी इस मामले को सुनकर हैरान रह गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पैसा वापस दिलाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें