Get App

Bengaluru Blast: बेंगलुरू रामेश्वरम कैफे विस्फोट में IED के इस्तेमाल की आशंका, धमाके में 9 लोग घायल, NIA कर रही जांच

Bengaluru Blast: विस्फोट किस कारण से हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। व्हाइटफील्ड के फायर स्टेशन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।"

Akhileshअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 6:53 PM
Bengaluru Blast: बेंगलुरू रामेश्वरम कैफे विस्फोट में IED के इस्तेमाल की आशंका, धमाके में 9 लोग घायल, NIA कर रही जांच
Bengaluru Blast: बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड डिवीजन पुलिस सीमा में स्थित रामेश्वरम कैफे के अंदर विस्फोट हुआ

Bengaluru Blast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के व्हाइटफिल्ड स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे (Blast at Popular Rameshwaram Cafe) में गुरुवार को एक विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस धमाके में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड डिवीजन पुलिस सीमा में स्थित रामेश्वरम कैफे के अंदर एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 5 लोग घायल हो गए जिनमें 3 स्टाफ सदस्य और एक महिला शामिल हैं।

पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्फोट किस कारण से हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। व्हाइटफील्ड के फायर स्टेशन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।"

एक अधिकारी ने बताया कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। विस्फोट में IED के इस्तेमाल होने की आशंका हैं। CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ।

बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें