इंडिगो एयरलाइंस को लगेज बैग देर से पहुंचाना पड़ा भारी, बंगलुरू कपल को हॉलिडे खराब करने के लिए देने पड़े 70000 रुपये

कई बार फ्लाइट में लोगों का सामान दूसरे एयरपोर्ट पर नहीं मिलता या देर से मिलता। ज्यादातर इसकी शिकायत नहीं करते लेकि बंगलुरु के एक कपल ने इंडिगो एयरलाइंस से देर से सामान मिलने की शिकायत की और 70,000 रुपये का मुआवजा भी पाया

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
बंगलुरु के कपल ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली है।

कई बार फ्लाइट में लोगों का सामान दूसरे एयरपोर्ट पर नहीं मिलता या देर से मिलता। ज्यादातर इसकी शिकायत नहीं करते लेकि बंगलुरु के एक कपल ने इंडिगो एयरलाइंस से देर से सामान मिलने की शिकायत की और 70,000 रुपये का मुआवजा भी पाया। पोर्ट ब्लेयर में हॉलिडे मनाने के लिए निकले कपल को ट्रैवल के दौरान उनका चेक इन बैग 2 दिन देर से मिला, जिसकी उन्होंने शिकायत की। बंगलुरु के कपल ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली है। बयप्पनहल्ली के सुरभि श्रीनिवास और बोला वेदव्यास शेनॉय को शहर की एक कन्ज्यूमर कोर्ट ने परेशानी के लिए 70,000 रुपये का मुआवजा दिया।

2021 के अंत में सुरभि और बोला ने खूबसूरत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में छुट्टियों की योजना बनाई। उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस पर अपने टिकट बुक किए और 1 नवंबर 2021 को बंगलुरु से उड़ान भरी। हालांकि, अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर, वे यह जानकर हैरान रह गए कि उनका चेक-इन बैग नहीं मिला जिसमें उनके कपड़े, दवाएं और बोट टिकट जैसी जरूरी चीजें थीं।

इंडिगो में शिकायत करने और Property Irregularity Report में शिकायत दर्ज करने के बाद जोड़े को एयरलाइन के ग्राउंड क्रू ने विश्वास दिलाया कि उनका खोया हुआ बैग अगले दिन मिल जाएगा। हालांकि, 3 नवंबर तक उनका सामान उन्हें मिला जब उनका आधे से ज्यादा ट्रिप खत्म हो चुका था। उन्हें अपने सामान का इंतजार करने में आधी से ज्यादा बेसिक चीजें खरीदनी पड़ी।


यह मानते हुए कि इंडिगो प्रतिनिधियों को सामान के बारे में पता था लेकिन वह उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे थे। सुरभि और बोला ने इंडिगो एयरलाइन के ऑपरेटरों इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को कानूनी नोटिस भेजा। एक साल बाद उन्होंने असुविधा के लिए मुआवजे की मांग के लिए बंगलुरु अर्बन थर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक consumer disputes redressal commission में शिकायत की।

इंडिगो के वकील ने तर्क दिया कि पोर्ट ब्लेयर में एयरलाइन के कर्मचारियों ने कपल के उतरने के एक दिन बाद सामान पहुंचाने का प्रयास किया था। हालांकि, हैवलॉक द्वीप के लिए नौका 3 नवंबर को ही रवाना होने के कारण समय पर बैग पहुंचाना असंभव था।

26 सितंबर 2023 को एक हालिया फैसले में कन्ज्यूमर फोरम ने कपल की छुट्टियों के अनुभव को बर्बाद करने के लिए इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया। अदालत ने इंटरग्लोब एविएशन को सामान में देरी के लिए जोड़े को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। साथ ही मानसिक परेशानी के लिए 10,000 रुपये और अदालती खर्च के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्त पेमेंट किया।

यह मुकदमा एक एयरलाइंस के लिए रिमाइंडर भी है कि यात्रियों के सामान की समय पर डिलीवरी को प्राथमिकता देनी चाहिए। यात्रियों को यह उम्मीद करने का अधिकार है कि उनका सामान उनके साथ आ जाएगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PM Kisan: एग्रीकल्चर मिनिस्टर ने बताया इस तारीख को आएगी 15वीं किश्त, चेक करें स्टेटस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।