Get App

Bengaluru Floods: कर्नाटक में बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड! सिलिकॉन सिटी में लोगों को पड़े खाने के लाले, IT कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम

Bengaluru Floods: बेंगलुरु में लोगों की जिंदगी थम गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2022 पर 1:15 PM
Bengaluru Floods: कर्नाटक में बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड! सिलिकॉन सिटी में लोगों को पड़े खाने के लाले, IT कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम
आसमानी आफत में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है

Bengaluru Floods: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। मूसलाधार बारिश ने राज्य में 90 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आईटी कैपिटल के नाम से मशहूर बेंगलुरु (Bangalore) में भारी बारिश की वजह से सड़कें तालाब बन चुकी हैं। कई निचले इलाकों में जल जमाव हो गया है और घरों में भी पानी घुस गया है।

हालात ऐसे हैं कि शहर के रिहायशी इलाकों में आलीशान बंगले और लेक्सस, बेंटले, BMW एवं रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें आधा पानी में डूब गई हैं। बारिश के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है।

बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT कर्मचारी ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं। इस बीच, सड़कों पर पानी भरने के बाद IT कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लोगों को पड़े खाने के लाले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें