बड़े शहरों में जाम का झाम हमेशा बना रहता है। आमतौर पर बहुत से लोग ट्रैफिक जाम का शिकार होते रहते हैँ। ऐसे ही आईटी नगरी बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। एक ट्रेन ट्रैफिक जाम का शिकार हो गई है। आमतौर पर ट्रेन के आने के पहले रेलवे के फाटक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रेलवे का फाटक खुला हुआ है। वाहनों की आवाजाही बनी हुई। ट्रेन दूर खड़ी है। वीडियो में यही दिख रहा है कि ट्रेन जाम का शिकार हो गई है। वो इंतजार कर रही है कि वाहनों की आवाजाही बंद हो तो आगे बढ़े।
