Betel Leaves Benefits: पान सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। इस छोटे हरे पत्ते का शादियों से लेकर त्योहारों तक कई उत्सव में जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान सिर्फ एक मजेदार और स्वादिष्ट पत्ता ही नहीं है, बल्कि इसमें सेहत का खजाना भी छिपा है। पान के पत्ते डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं। पान में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, मिनरल, फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, और आयोडीन आदि होता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
पान के हरे पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पान की खेती भी भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है। भारत में सालाना करीब 1.5 से 2 करोड़ लोग पान के पत्ते खाते हैं। यह पत्ती परंपरागत रूप से भारत के 55,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पैदावार की जाती है। भारत में पान का उत्पादन पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर होता है। जानते हैं पान के चमत्कारिक फायदे
पान के पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। पान के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। पान के पत्तों को पीसकर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पानी को छानकर खाली पेट पिएं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
सांस की बदबू और दांतों का पीलापन होगा दूर
पान के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये दांतों में बैक्टीरियल इंफेक्शन को होने से रोकने में मदद करता है। इससे सांसों की बदबू, दांतों का पीलापन, प्लाक और दांतों की सड़न से राहत मिलती है। इतना ही नहीं दांतों दर्द है, मसूड़ों में दर्द से भी राहत मिलती है। भोजन के बाद पान के पत्तों को चबाने से फायदा होता है।
पान के पत्ते चबाने से तनाव और चिंता से राहत मिलती है। यह शरीर और दिमाग को आराम देता है। पान के पत्तों में पाए जाने वाले फेनोलिक यौगिक शरीर से कार्बनिक यौगिक कैटेकोलामाइन को छोड़ते हैं। इसलिए, पान के पत्ते चबाने से बार-बार होने वाले मिजाज से बचा जा सकता है।
पान के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो शुगर की समस्या को कंट्रोल करने का काम करते हैं। पान के पत्ते खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों को चबाकर खाने से फायदा होता है।
पान के पत्ते त्वचा के घाव, खुजली और एलर्जी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको कुछ पान की पत्ते के रस में थोड़ी हल्दी मिलाकर मुंहासों पर लगाना होगा। त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए पानी में उबले हुए पत्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पान के पत्ते में एनाल्जेसिक गुण होते हैं। ये सिरदर्द से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। सिर दर्द कम करने के लिए पान के पत्तों को माथे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।