Get App

Bharat Parv: नहीं देख पाए हैं गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियां, इस जगह पर मुफ्त उठा सकते हैं लुत्फ

गणतंत्र दिवस पर परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ झांकियां लोगों को बेहद पसंद आती है। अगर आप इंडिया गेट पर जाने की इच्छा तो रखते हैं पर समय और टिकट प्रोसेस की वजह से बचते हैं। तो आपके लिए भारत पर्व सबसे अच्छा मौका है। इस पर्व पर जाकर आप गणतंत्र दिवस की सारी प्रस्तुतियों को बेहद करीब से बिलकुल मुफ्त देख पाएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 4:24 PM
Bharat Parv: नहीं देख पाए हैं गणतंत्र दिवस की परेड और झांकियां, इस जगह पर मुफ्त उठा सकते हैं लुत्फ
भारत पर्व में मिलेगी भारतीय संस्कृति की एक झलक देख पाएंगे गणतंत्र दिवस की परफॉर्मेंसेस वो भी फ्री

देशभक्ति से भरी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की परेड और झांकियां देखने का सबका मन करता है लेकिन परेड के टिकट से लेकर वहां जाने का सारा प्रोसेस थोड़ा मुश्किल से भरा होता है। हर किसी के लिए इसे फॉलो करना आसान नहीं होतासर्द हवाओं के बीच सुबह-सुबह पहुंचकर ये नजारे देख पाना इतना आसान नहीं है। भारत की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade) बेहद शानदार होता है। कुछ घंटों के इस प्रोग्राम को सफल बनाने के पीछे हजारों लोगों की टीम का हाथ रहता है। इनके काम को सम्मान और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत पर्व का आयोजन हर किया जाता है। अगर आप भी 26 जनवरी (26 January) के दिन व्यस्त हैं और ये सारी परफॉर्मेंसेस देखने की इच्छा रखते हैं। तो बिलकुल ना घबराएं लाल किला पर भारत पर्व (Bharat Parv 2024) में इन सारी झांकियों को आप बेहद करीब से देख पाएंगे और वो भी मुफ्त।

भारत पर्व की सारी परफॉर्मेंस कहां देख सकते हैं

भारत पर्व भारत सरकार द्वारा लाल किले के ज्ञान पथ और लॉन्स में 23 से 31 जनवरी के बीच ऑर्गेनाइज किया जाएगा इस इवेंट में तीनों आर्म्ड फॉर्सेस के बैंड अपनी प्रस्तुति देते हैंराज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के ट्रूप्स के अलावा  यहां पर इंडियन फूड कोर्ट भी होंगे क्राफ्ट्स बाजार से लेकर हैंडलूम, कॉन्सर्ट, आदिवासी डांस परफॉर्मेंसेस भी भारत पर्व में देखने को मिलती हैं। आप राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां भी यहां देख सकते हैं।

क्या रहेगी टाइमिंग्स

लाल किला पर आयोजित होने वाला ये खास पर्व23 से 31 जनवरी के बीच सुबह दस से रात दस बजे तक चलेगाआप अपने परिवार के साथ जाकर खाने से लेकर भारत की संस्कृति का लुत्फ उठा सकते हैंये भारत की कल्चरल हेरिटेज का पर्व है। यहां पूरे देश के खान-पान से लेकर संस्कृति की एक झलक आपको देखने को मिलती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें