भारतपे (BharatPe) के फाउंडर और रियल्टी शो शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि वह क्यों भारतीय ग्राहक को हासिल करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य के रूप में देखते हैं।

भारतपे (BharatPe) के फाउंडर और रियल्टी शो शॉर्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि वह क्यों भारतीय ग्राहक को हासिल करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य के रूप में देखते हैं।
अशनीर ग्रोवर ने यूट्यूबर राज शामनी के साथ एक बातचीत में कहा, "भारतीय एक तरह से दुनिया के सबसे बिगड़ैल कस्टमर्स हैं। इन्हें सबकुछ कम से कम कीमत में चाहिए, कम साइज में चाहिए और तुरंत चाहिए होता है। यहां तक कि इन सबके बाद उन्हें डिस्काउंट भी चाहिए।"
दरअसल अशनीर भारत में ग्रॉसरी डिलीवरी के बिजनेस और ग्रोफर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बात कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। अशनीर ने बताया कि भारत में सभी उत्पादों का मैक्सिम रिटेल प्राइस (MRP) तय होना एक बड़ी चुनौती है, जिसका उन्हें सामना करना पड़ा। उन्होंने लोग सर्विस के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं, वे सिर्फ प्रोडक्ट के लिए ही पैसा देते हैं।
उन्होंने कहा, "अमेरिका में सीधा कॉन्सेप्ट है कि जब आप किसी शहर से थोड़ा बाहर जाएंगे, तो आपको चीजें सस्ती मिल जाएंगी। जबकि वहीं चीजें शहर के बीच में सबसे महंगी होंगी। हालांकि हालांकि भारत में मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) का कॉन्सेप्ट है, जो उत्पाद का दाम हर जगह समान रखता है और यह एक बड़ी चुनौती है।"
उन्होंने ग्रॉसरी बिजनेस से दूसरी बड़ी चुनौती लोगों के किराना उत्पाद खरीदने के तरीके को बताया। अशनीर ने कहा, "भारत में किराना के सामान के लिए बाजार एक रोजाना का काम है। अमेरिका और दूसरे देशों में लोग किराना सामान को एक बार में खरीदकर कम से कम महीने भर के लिए घरों में जमा कर लेते हैं। यहां ऐसा नहीं है।"
अशनीर ने कहा, "भारत में रोज लोग सब्जी खरीदने या किसी न किसी बहाने बाजार में घूमने निकलते हैं। फिर वह उसके साथ किराना का भी एक दो उत्पाद खरीद लेते हैं। यहां घरों में किराना उत्पादों को जमा करने की प्रथा नहीं है। इसलिए यहां ग्रॉसरी ऐप का औसत टिकट साइज काफी कम है और इसमें आपको डिस्काउंट भी देना है और लॉजिस्टिक का पैसा भी निकालना है। इसकी वजह से ग्रॉसरी बिजनेस को यहां खड़ा करना एक बड़ी चुनौती है।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।