Get App

"जो पिएगा वो मरेगा ही", शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले CM नीतीश कुमार

Bihar Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है

Akhileshअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 2:27 PM
"जो पिएगा वो मरेगा ही", शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से 39 मौतों पर बोले CM नीतीश कुमार
नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर बैन लगा दिया था

Bihar Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार (Bihar) में जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 47 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे पर लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है। विपक्षी नेताओं ने सरकार के शराबबंदी पर सवाल उठाया। इसी बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। सीएम ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां बैन नहीं है वहां भी लोग मर रहे हैं।

जहरीली शराब से बिहार में 39 लोगों की मौत पर पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए, क्योंकि जब शराबबंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा।"

नीतीश सरकार के एक मंत्री ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि बिहार के सारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इस घटना को लेकर आज राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार और विपक्षी दल बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें