Get App

Bihar Hooch Tragedy: रात को मेले में पी पाउच वाली शराब, फिर जानें लगी आंखों की रोशनी, बिहार में जहरीली शराब ने फिर ली 26 लोगों की जान

छपरा और सीवान जिले में जहरीली शराब ने एक बार फिर मौत का तांडव कर दिया। दोनों जिले में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच गोपालगंज सदर अस्पताल से भी दो लोगों को पटना रेफर करने की बात कही जा रही है। कई लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सभी पीड़ितों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 1:20 PM
Bihar Hooch Tragedy: रात को मेले में पी पाउच वाली शराब, फिर जानें लगी आंखों की रोशनी, बिहार में जहरीली शराब ने फिर ली 26 लोगों की जान
Bihar Hooch Tragedy: रात को मेले में पी पाउच वाली शराब, फिर जानें लगी आंखों की रोशनी

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। घटना इतना भयावह है कि कुछ लोगों की तो आंखों की रोशनी ही चली गई। खबरों की मानें, तो बिहार 16 गावों में जहरील शराब पीने से करीब 26 लोगों की जान जा चुकी है और 40 से ज्यादा की हालत गंभीर है। उससे भी ज्यादा परेशान करने वाला ये है कि करीब सात लोग अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। छपरा और सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की हुई मौत गई।

छपरा और सीवान जिले में जहरीली शराब ने एक बार फिर मौत का तांडव कर दिया। दोनों जिले में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच गोपालगंज सदर अस्पताल से भी दो लोगों को पटना रेफर करने की बात कही जा रही है। कई लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

सभी पीड़ितों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। कुछ लोगों को छपरा सदर अस्पताल से पटना भी रेफर भी करना पड़ा। कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली गई।

पुलिस की मानें, 13 अक्टूबर तो कई लोगों ने सिवान की भगवानपुर हाट में लगे मेले में बिक रही पाउच वाली शराब पी थी। अब पूरे मामले की जांच बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई की SIT कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें