Get App

बिहार: नर्स ने डॉक्टर का काटा प्राइवेट पार्ट! दोस्तों के साथ मिलकर की गैंगरेप की कोशिश

Bihar News: बेगुसराय जिले के डॉ. संजय कुमार संजू, वैशाली जिले के सुनील कुमार गुप्ता और मंगरा इलाके के अवधेश कुमार पर बलात्कार का आरोप है। नर्स पिछले 10-15 महीनों से अस्पताल में काम कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने बचाव में डॉक्टर पर सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 5:05 PM
बिहार: नर्स ने डॉक्टर का काटा प्राइवेट पार्ट! दोस्तों के साथ मिलकर की गैंगरेप की कोशिश
बिहार: नर्स ने डॉक्टर का काटा प्राइवेट पार्ट! दोस्तों के साथ मिलकर की गैंगरेप की कोशिश

बिहार से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से एक डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ये तब हुआ, जब डॉक्टर और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर नर्स के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। डॉक्टर संजय कुमार संजू समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिहार के समस्तीपुर की है।

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, बेगुसराय जिले के डॉ. संजय कुमार संजू, वैशाली जिले के सुनील कुमार गुप्ता और मंगरा इलाके के अवधेश कुमार पर बलात्कार का आरोप है।

नशे की हालत में की रेप की कोशिश

तीनों ने शराब पी और नशे की हालत में स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब संजू ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की, तो महिला ने सर्जिकल ब्लेड हाथ में उठा लिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें