राज्यसभा के पूर्व सदस्य और बीजेपी नेता स्वप्न दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने आरोप लगाया है कि इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में सॉफ्ट ड्रिंक के साथ स्नैक खरीदना जरूरी कर दिया गया है। दासगुप्ता ने इस मामले में सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए उनसे कार्रवाई का अनुरोध किया है। गुप्ता ने सिविल एविएशन मिनिस्टर से मांग की है कि विमान यात्रियों को अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा बहाल की जाए।
