Black Foods: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल बहुत कम रख पाते हैं। ऐसे में कई शरीर कई बीमारियों की राजधानी बन जाता है। डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, कोलस्ट्रॉल जैसी समस्याएं लोगों में आम हो गई हैं। ऐसे में सेहत का पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वैसे भी बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि हेल्दी रहने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियां और रंगीन फल खाने चाहिए। पर क्या आपने कभी किसी को काले खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हुए सुना है। शायद नहीं। हम सभी का मानना है कि अगर कोई चीज काले रंग की है, तो वह गंदी है और खाने लायक नहीं है। लेकिन जानकारों का कहना है कि काले रंग के फल हो या सब्जी इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
