ब्रह्मांड में अक्सर कई प्रकार की अद्भुत घटनाएं देखने को मिलती रहती है। इस साल के अंत में एक दुर्लभ चंद्रमा नजर आने वाला है, जिसको 'ब्लैक मून' कहा जाता है। दिसंबर 2024 में पृथ्वी की कक्षा यह दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। अक्सर चांद चमकीला और दूधिया नजर आता है, लेकिन आपने चांद को कभी लाल, पीला गुलाबी, कई अलग-अलग रंगों में देखा होगा। लेकिन अब यह काले रंग में दिखाई देगा। दुनिया भर में 30 और 31 दिसंबर को ब्लैक मून की रात होगी।
