Get App

OMG! इस शहर में अब कार नहीं चला पाएंगे लोग, गाड़ी रखने पर भी लगा बैन

Car Ban: सरकार ने फैसला लिया है कि शहर के अंदर कोई भी अपने यहां कार नहीं रख सकता। साथ ही ना ही कोई शहर में कार से आ-जा सकता है। ऐसे में अब शहर के अंदर यात्रा करने के लिए लोगों के पास केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प ही बचा है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर की सुंदरता को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा शहर की नगरपालिका ने पैट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर बैन लगा दिया है

Akhileshअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 4:17 PM
OMG! इस शहर में अब कार नहीं चला पाएंगे लोग, गाड़ी रखने पर भी लगा बैन
Car Ban: कार की जरूरत पड़ने पर लोगों को एक स्पेशल परमिट के लिए अप्लाई करना होगा

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए दुनिया के कई देश अपने यहां अलग-अलग नियम और कानून बना रहे हैं। जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए स्विट्जरलैंड के शहर जरमैट की प्रशासन ने एक नया अभियान शुरू किया है। सरकार ने शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए एक ऐसा नया कानून लागू किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, स्विटजरलैंड (Car ban in Switzerland town Zermatt) की सरकार ने जरमैट शहर में लोगों के पर्सनल कारों पर बैन लगा दिया है।

नए नियम के मुताबिक, शहर के लोग अपने घर पर भी गाड़ियां खरीदकर नहीं रख सकते। शहर के अंदर आने जाने के लिए लोग केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग कर सकते हैं।

सरकार ने लेनी होगी इजाजत

सरकार ने फैसला लिया है कि शहर के अंदर कोई भी अपने यहां कार नहीं रख सकता। साथ ही ना ही कोई शहर में कार से आ-जा सकता है। ऐसे में अब शहर के अंदर यात्रा करने के लिए लोगों के पास केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प ही बचा है। डेली स्टार न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर की सुंदरता को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार ने लोगों से अपने घरों में वाहन रखने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा शहर की नगरपालिका ने पैट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर बैन लगा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें