Get App

कार की सीट बेल्ट पर लगा होता है यह खुफिया बटन, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

Car Seat Belt Secret Button: कई चीजे हमारे सामने कितनी बार गुजर जाती है, लेकिन हम उनका ध्यान नहीं देते हैं। कार में जब सीट बेल्ट लगाते हैं तो सीट बेल्ट में लगा काला बटन आपको कई बार दिखता होगा। लेकिन उसका इस्तेमाल क्या है, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 3:15 PM
कार की सीट बेल्ट पर लगा होता है यह खुफिया बटन, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान
Car Seat Belt Secret Button: सीट बेल्ट में लगा काला बटन बकल को पीछे जाने से रोकता है।

भारत सरकार ने सड़क पर चलने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जिनका पालन करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं कार चलाते वक्त सभी लोगों को कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। जिनका पालन नहीं किया तो तो भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक नियम सीट बेल्ट लगाने का है। अगर आप कार चला रहे हैं तो सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट का लगाना बेहद जरूरी है। सीट बेल्ट से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण बात है। जिसके बारे में शायद लोगों को कम ही जानकारी होगी।

ये एक बड़ा राज है, जो यूं तो कार चालकों की आंखों के सामने ही होता है। लेकिन उन्हें इसके बारे में पूरी तरह नहीं पता होता है। कार की सीट बेल्ट पर एक खुफिया बटन बना होता है। ये बेहद काम का होता है। बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं।

कार की सीट बेल्ट पर लगा होता है काला बटन

सीट बेल्ट पर एक बकल लगा होता है। जब सीट पर बैठने वाला व्यक्ति, बगल में लगी सीट बेल्ट को अपनी ओर खींचता है, तो बकल को साइड में बने खांचे के अंदर डाल देता है। जहां वो फंस जाता है। जब बकल निकाला जाता है, तो वो ढीला होता है और बेल्ट पर खिसकते हुए नीचे की ओर जा सकता है। उसे बार-बार ऊपर करने में असुविधा ना हो, इस वजह से सीट बेल्ट पर ये छोटा सा बटन बना दिया जाता है। ये दबता नहीं है, पर इससे बकल पीछे जाने से रुक जाता है। आगे की ओर ही टिका रहता है। वो पीछे नहीं जाता है। जिससे बांधने वाले को असुविधा नहीं होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें