Chair Farming: यहां होती है कुर्सी-मेज की खेती, आज करें ऑर्डर, 7 साल बाद मिलेगी डिलीवरी

Chair Farming: अभी तक आपने सब्जी, अनाज की खेती करने के बारे में सुना होगा। लेकिन इंग्लैंड में एक शख्स ऐसा है जो खेत पर ही कुर्सी मेज उगाते हैं। यानी वो कुर्सी मेज की खेती करते हैं। ऑर्डर करने पर वो कुर्सियां उगाते हैं। हालांकि डिलीवरी मिलने में थोड़ी देरी जरूरत होती है

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
Chair Farming: कुर्सी-मेज की खेती से शख्स मोटी कमाई कर रहा है।

Chair Farming: दुनिया आश्चर्य और हैरतअंगेज कारनामों से भरी पड़ी है। अभी तक आपने धनिया, मिर्चा, आलू मटर, टमाटर, गेहू, धान की जैसी तमाम सब्जियों और अनाज की खेती देखी होगी। अब आज एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इंग्लैंड में एक शख्स कुर्सी की खेती करते हैं। ऐसे में अब अगर आपको कुर्सी खरीदने की जरूरत हो तो सीधे कुर्सी के खेत में जाकर मनचाही कुर्सी का उगा सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि आप जिस आकार की चाहेंगे। वैसे ही कुर्सी उगा दी जाती है।

उगाई गई कुर्सियों की बंपर डिमांड है, लेकिन कीमत दे पाना सबके बस की बात नहीं है। कुर्सी की खेती करने वाले शख्स का नाम गैविन मुनरो है। वो इंग्लैंड के डर्बीशायर डील्स में रहते हैं।

खास पेड़ों पर उगाई जाती हैं कुर्सियां


लकड़ियों की कुर्सियों को उगाने की कला के बारे में बात करें तो जिन कुर्सियो को गैविन लकड़ी काटकर बनाते हैं। उसे सीधे पेड़ पर उगाते हैं। यह पेड़ों पर फल की तरह लटकती दिखती है। इसके लिए गैविन वीलो नाम के खास पेड़ का प्रयोग करते हैं। वीलो पेड़ की टहनियां काफी लचीली होती हैं। इसी तरह ओक, ऐश और सिकामोर जैसे मजबूत बेलों वाले पेड़ का प्रयोग भी फर्नीचर उगाने के लिए किया जाता है। पेड़ की बेलों को कुर्सियों का रूप देने के लिए गैविन लोहे के फ्रेम का प्रय़ोग करते हैं। इन फ्रेम्स के अंदर लकड़ी की कुर्सी को फिट करके उगाया जाता है। हर 5 साल में पेड़ की कटाई होती है। ताकि कुर्सियों का शेप न बिगड़े।

Success Story: मिजोरम के किसान ने खेती से कर दिया कमाल, 7 गुना बढ़ गई कमाई, पीएम मोदी ने की सराहना

एक कुर्सी की कीमत 7 लाख रुपये

गैविन के इस खेती के बिजनेस में उनकी पत्नी एलिस भी सहयोग करती हैं। कुर्सियां उगने में समय लगता है। लिहाजा अगर आपको कुर्सी चाहिए तो काफी समय पहले आर्डर देना होता है। अगर आज आपने ऑर्डर दिया तो 7 साल बाद डिलीवरी मिल जाएगी। इन कुर्सियों की कीमत करीब 6-7 लाख रुपये रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।