Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल यानी आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का मतलब 9 रातें होती है। नवरात्रि में घटस्थापना, सप्तशती पाठ और उपवास और हवन आदि से ही देवी को प्रसन्न नहीं किया जाता। इतना ही नहीं नौ दिनों में दो से लेकर 9 साल की तक की कन्याओं का पूजन भी किया जाता है। उन्हें कुछ उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। चैत्र की नवरात्रि आमतौर पर मार्च-अप्रैल महीने में मनाई जाती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा और उनके कई रूपों की पूजा की जाती है।
