Get App

Chandrayaan-3: 'आप सैर पर जा सकते हैं लेकिन...', प्रज्ञान रोवर ने 'मूनवॉक' के लिए मांगी इजाजत तो विक्रम लैंडर ने दिया ये जवाब

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने 'मूनवॉक' के लिए विक्रम लैंडर की इजाजत मांगी। ISRO के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से पूछा कि क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं? इस पर विक्रम लैंडर ने कहा कि हा सैर पर आप जा सकते हो, लेकिन संपर्क में बने रहना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम 'शिवशक्ति' प्वाइंट रखा जाएगा

Akhileshअपडेटेड Aug 27, 2023 पर 3:05 PM
Chandrayaan-3: 'आप सैर पर जा सकते हैं लेकिन...', प्रज्ञान रोवर ने 'मूनवॉक' के लिए मांगी इजाजत तो विक्रम लैंडर ने दिया ये जवाब
Chandrayaan-3: चंद्रमा की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद 26 किलोग्राम वजनी छह पहियों वाला प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर से बाहर निकला

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन के प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर उतरने का एक शानदार वीडियो शनिवार को जारी किया। यह वीडियो लैंडर के इमेजर कैमरे ने बनाया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में बताया है कि इस दौरान रोवर और लैंडर के बीच एक मजेदार बातचीत हुई। इससे पहले दिन में इसरो ने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव के सभी रहस्यों का पता लगाने के लिए चांद के 'शिव शक्ति' प्वाइंट के चारों ओर घूमते हुए प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो शेयर किया था।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान-3 के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा से ली गई उसकी तस्वीर भी जारी की है। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर को 2019 में लॉन्च किया गया था। यह अब भी चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। प्रज्ञान के साथ विक्रम बुधवार को अपने मकसद के लिए निर्धारित क्षेत्र के भीतर चंद्रमा की सतह पर उतरा था।

चंद्रमा की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद 26 किलोग्राम वजनी छह पहियों वाला प्रज्ञान रोवर, विक्रम लैंडर से बाहर निकला। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने 'मूनवॉक' के लिए विक्रम लैंडर की इजाजत मांगी। ISRO के मुताबिक, प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर से पूछा कि क्या मैं मूनवॉक के लिए जा सकता हूं? इस पर विक्रम लैंडर ने कहा कि हा सैर पर आप जा सकते हो, लेकिन संपर्क में बने रहना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम 'शिवशक्ति' प्वाइंट रखा जाएगा। जबकि 23 अगस्त का दिन 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। शिखर वार्ता के बाद शनिवार सुबह ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए और उनसे बातचीत करते हुए यह घोषणा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें