Chenab Bridge: भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रेल पुल बनकर तैयार हो चुका है। इसे जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बनाया गया है। खास बात है कि चिनाब ब्रिज (पुल) पेरिस में स्थित एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद चिनाब ब्रिज पर रेल यातायात शुरू हो जाएगा। जल्द ही इस पुल से वंदे भारत और वंदे मेट्रो जैसी ट्रेनें दौड़ेंगी। इस पुल की ऊंचाई अधिक होने की वजह से कई बार बादल भी नीचे दिखाई देते हैं। ऐसे में जब वंदे भारत ट्रेन यहां से गुजरेगी तो नजारा देखते ही बनेगा।
