Get App

Chest Pain: सीने में हो दर्द तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, आयुर्वेद के हैं अचूक नुस्खे

Chest Pain: कई बार सामान्य खांसी-जुकाम, गैस और सर्दी के कारण सीने में दर्द होने लगता है। वहीं, कुछ गंभीर स्थितियों में भी सीने में दर्द होता है। कहने का मतलब ये हुआ कि अलग-अलग कारणों से सीने में दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 11:52 AM
Chest Pain: सीने में हो दर्द तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, आयुर्वेद के हैं अचूक नुस्खे
हल्दी वाला दूध पीने या बादाम खाने से सीने में हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है।

Chest Pain: आज कल की इस बदलती लाइफ स्टाइल से शरी कब बीमारियों का घर बन जाता है, पता भी नहीं चल पाता है। देश के दिल के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। ऐसे ही अगर सीने में दर्द हो रहा है तो यह चिंता की बात है। कोई बड़ी बीमारी अटैक करें, इससे पहले इसका इलाज कराना बेहतर है। सीने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। खांसी या जुकाम होने से, बलगम से, पेट में गैस बनने से या सर्दी लगने से भी सीने में दर्द उठने लगता है। अगर हल्का दर्द हो रहा है तो घरेलू उपाय करके भी इससे राहत पा सकते हैं।

गैस बनने पर भी कुछ लोगों को सीने में दर्द की परेशानी हो सकती है। अगर आप भी गैस बनने की वजह से सीने में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपने लिए गर्म नींबू पानी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इससे आपको सीने में दर्द से काफी आराम मिलेगा।

बादाम

अगर आपको खाना खाने के बाद सीने में दर्द महसूस हो तो एसिड रिफ्लक्स के कारण हो सकती है। ऐसे में आपको बादाम खाने या बादाम मिल्क का सेवन करने से लाभ मिल सकता है। यह छाती के दर्द को कम करता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इसमें बादाम डालकर पिएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें