Get App

Children’s Day 2022: बाल दिवस क्यों मनाते हैं? जानिए इतिहास, महत्व और बच्चों के अधिकार

Children’s Day 2022: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं। भारत में यह इसे उत्साह के साथ मनाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 10:36 AM
Children’s Day 2022: बाल दिवस क्यों मनाते हैं? जानिए इतिहास, महत्व और बच्चों के अधिकार
बाल दिवस (Children's day) के दिन स्कूलों में पढ़ाई की जगह खेलकूद, भाषण और अलग-अलग कई तरह के कंपटीशन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Children’s Day 2022: भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के (जयंती) जन्म के दिन को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस हर साल भारत में 14 नवंबर को मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” कहकर बुलाते थे। चाचा नेहरू उनके साथ बहुत बातचीत करते थे। बाल दिवस को पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल व कॉलेज को रंग- बिरंगे गुब्बारों और दूसरे सजावटी चीजों से सजाया जाता है। इसके साथ ही तरह -तरह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारत में साल 1956 से बाल दिवस मनाया जा रहा है।

क्यों मनाते हैं बाल दिवस?

बाल दिवस (Children's day) मनाने का मकसद पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देना है। इसके साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। बता दें कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था। तभी से 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा था। जब वो प्रधानमंत्री बने तो उनकी पहली प्राथमिकता थी बच्चों की शिक्षा। शिक्षा के लिए उन्‍होंने देश को बेहतरीन शैक्षिक संस्‍थानों जैसे IIT (Indian Institutes of Technology) और IIM (Indian Institutes of Management) की स्थापना की। बच्‍चों और देश के भविष्‍य का निखारने में इन संस्‍थानों काबड़ा योगदान है। उन्‍होंने नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा, कुपोषण से बचाने के लिए स्कूलों में मुफ्त भोजन आदि को भी उन्‍होंने शामिल कराया।

International Trade Fair 2022: दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है ट्रेड फेयर, जानिए टिकट की कीमत और टाइमिंग

बच्चों के अधिकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें